बेल्जियमः वेश्यावृत्त को वैध कर यहां पर लोग इससे जुड़े खौफ और हिंसा को खत्म करने के साथ इसे व्यवस्थित हो कर चला रहे हैं। मने यहां पर इस काम में तकनीक का भरपूर इस्तेमाल किया जाता है।
ऑस्ट्रियाः वेश्यावृत्ति यहां पूरी तरह वैध है। यहां वेश्याओं का रजिस्ट्रेशन होता है। उनके कई हेल्थ चेकअप भी होते हैं। यहां इस धंधे में शामिल होने के लिए न्यूनतम उम्र 19 साल है।
कनाडाः वेश्यावृत्ति यहां वैध है, लेकिन सेक्स खरीदना साल 2014 के अंत में यहां अवैध माना जा रहा था। यहां के सेक्सवर्कर्स खतरनाक स्थिति में है।
बांग्लादेशः कम उम्र की लड़कियों को इस काम में धकेलने के लिए बांग्लादेश भी बदनाम है। पड़ोसी मुल्क में पुरुष वेश्यावृत्ति को छोड़ कर सब वैध है। चकला चलाना भी।
जर्मनीः 1927 से यहां पर वेश्यावृत्ति मान्य है और तब से यहां पर चकले चल रहे हैं। सेक्स वर्कर्स को टैक्स चुकाना पड़ता है। यही नहीं, उन्हें स्वास्थ्य बीमा का लाभ और पेंशन जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
डेनमार्कः वेश्यावृत्ति यहां भी वैध मानी जाती है। यहां तक कि सरकार इस काम में शामिल विकलांग लोगों की मदद करती है।

एक टिप्पणी भेजें