सेब के बीज में साइनाइड (जहर) होता है, जो सेहत के लिए खतरनाक है। बीजों में एमेग्डलाइन होता है जो पेट में डाइजेस्टिव एंजाइम से प्रतिक्रिया करने पर साइनाइड रिलीज करता है। एमेग्डलाइन में साइनाइड और शुगर होता है। जब यह शरीर के अंदर जाता है तो हाइड्रोजन साइनाइड में तब्दील हो जाता है, जो इंसान की जान भी ले सकता है।
प्राकृतिक तौर पर बीजों की कोटिंग काफी हार्ड होती है, जो आसानी से नहीं टूटती। अगर बिना चबाए बीज निगल लेते हैं तो घबराने की बात नहीं है। इसको चबाकर निगलने पर पेट में साइनाइड रिलीज होता है जिससे तबियत खराब हो सकती है। एक ग्राम बीज (सेब के) में 0.06-0.24 मिग्रा साइनाइड होता है। यह तत्व सेब, खुबानी, चेरी, बेर और आड़ू में भी पाया जाता है. बीज के जहर का प्रभाव कद-काठी पर निर्भर करता है.
एक कप सेबों के बीज इंसान के शरीर में जहर पैदा कर सकते हैं। साइनाइड इंसान के दिल, दिमाग को डैमेज कर सकता है। सेब के बीज के ज्यादा इस्तेमाल से सांस लेने में भी दिक्कत हो सकती है। शरीर का कांपना, ऐंठन, ब्लड प्रेशर का कम होना आदि परेशानियां भी आ सकती हैं।

एक टिप्पणी भेजें