वैसे तो यहां बहुत सारे स्पाॅ है लेकिन राजधानी टोक्यो मे हिनोदेयु स्पाॅ है जहां के नियम थोड़े अजीब है। जी हां यहां आपको पूरे कपड़े उतार कर सबके साथ नहाना होता है। सुनने मे जरा अजीब है लेकिन जापान के युवाओं को आकर्षित करने के जिए इस सपाॅ को बनाया गया है । कहते है कि जापान मे दशको से एक साथ नहाने की प्रथा चली आई है इस प्रथा को सींटो कहा जाता है।
आज के मार्डन दौर में मार्डन लाइफ स्टाइल को देखते हुए सबके घरो में एडवांस बाॅथरूम बन गये है। ऐसे मे जापान की सींटो परम्परा गुम होती दिखाई दे रही थी इसलिए इस प्रथा को जिंदा रखने के लिए इस स्पाॅ का निर्माण किया गया है। यहां आने वाले यूथ को नहाने के साथ साथ बहुत कुछ सीखने को मिलता है। नहाते समय आप यहां कई तरह के गेम खेल सकते है इसके अलावा जिंदगी जीने के तरीके को एक दूसरे से शेयर कर सकते है।



एक टिप्पणी भेजें