जन्म के महीने से जानें कैसा है आपके होने वाले पार्टनर का स्वभाव!


आप किस महीने में पैदा हुए हैं, इसका आपके स्वास्थ्य और व्यक्तित्व पर असर पड़ता है। जिस माह में आपका जन्म हुआ है, वो महीना ही आपके बारे में सब कुछ बता देता है। अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि किस महीने में पैदा हुए लोग कैसे होते हैं, तो आप भी आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके जान सकते हैं। जिससे आप किसी से दोस्ती करने या उस पर विश्वास करने से पहले उसके बारे में सब कुछ जान सकते हैं।

जनवरी: साल का सबसे पहला महीना जनवरी अपने खुशनुमा मौसम के लिए खासा पसंद किया जाता है। कहा जाता है कि इस महीने में पैदा होने वाले लोग बहुत खूबसूरत होते हैं। इनकी कपड़ों में खास रुचि होती है। इनकी फैशन की समझ जबरदस्त होती है। इस महीने में पैदा होने वाले लोगों को बोरियत काफी जल्दी महसूस होती है, क्योंकि ये लोग ऊर्जा से भरे होते हैं। इनके अंदर क्या चल रहा है, इसका पता लगाना बेहद मुश्किल काम है। ये लोग ज्यादा इमोशनल होते हैं और इमोशनली हर्ट होने पर इन्हें दुख से बाहर आने में लंबा समय लगता है।

फरवरी: इस महीने में पैदा होने वाले लोगों के विचार समझ पाना मुश्किल होता है। ये लोग हकीकत और सपनों को समान महत्व देते हैं। फरवरी में पैदा होने वाले लोग होशियार और इंटेलिजेंट होते हैं। इन लोगों का व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है। इस महीने में पैदा हुए लड़के और लड़कियां दोनों में सोचने और समझने की अद्भुत क्षमता होती है। इस महीने में जन्मे लोग जब खुश होते हैं तो खूब खुश होते हैं इतने कि खुशी संभाले नहीं संभलती और जब दुखी होते हैं तो खूब दुखी।

मार्च: इनका व्यक्तित्व खूबसूरत और आकर्षक होता है। ये लोग शर्मीले स्वभाव के होते हैं और ये बहुत मुश्किल से घुलमिल पाते हैं। ये लोग सच बोलने वाले और दयालु होते हैं। मार्च में पैदा होने वाले लोग शांतिप्रिय होते हैं। ये लोग दूसरों की तकलीफ को समझते हैं। इन्हें जल्दी गुस्सा आता है, लेकिन ये लोग विश्वास के काबिल कम होते हैं। अपने इमोशंस को छुपाकर रखते हैं। इस महीने में पैदा होने वाले लोग मिलनसार होते हैं, और यात्राओं के शौकीन भी।

अप्रैल: अप्रैल में पैदा होने वाले लोग मजाकिया और माहौल को हल्का रखते हैं। ये लोग जिद्दी स्वभाव के होते हैं और दूसरों से पहले ही अपनी बात कहना पसंद करते हैं। हर विषय में इनकी राय सटीक होती है। ये लोग शांत स्वभाव के होते हैं। इस महीने में पैदा हुए लोगों को खुद के गुस्से पर काबू भी नहीं होता है।

मई: इस महीने पैदा होने वाले लोग बहुत जिद्दी और कठोर दिल के होते हैं। ये हमेशा जोश से भरपूर होते हैं और अपने दिल की सुनते हैं। इनके विचार सटीक होते हैं। इन्हें जल्दी गुस्सा आता है। लोग इनकी तरफ आसानी से आकर्षित हो जाते हैं। इन्हें आकर्षण का केंद्र बने रहना पसंद है। ये लोग काफी खूबसूरत होते हैं और इनका दिमाग काफी तेज होता है। घर में रहना नापसंद होता है। ये लोग एक बार अगर कुछ ठान लें तो उसे पाकर ही रहते हैं।

जून: इनके साथ सभी को मजा आता है। इन लोगों को समझ पाना बेहद मुश्किल है। इन लोगों में गजब का आत्मविश्वास होता है। ये लोग मिलनसार होते हैं लेकिन इन्हें सब पर शासन करने में खासी दिलचस्पी होती है। जून में पैदा हुए लोग भावनात्मक रूप से कमजोर होते हैं और जल्दी हर्ट हो जाते हैं। इन्हें गुस्सा भी अनियंत्रित आता है। बाद में पछताते हैं।

जुलाई: इस महीने में पैदा हुए लोगों के दिमाग को समझना टेढ़ी खीर होता है, ये लोग अत्यंत रहस्यवादी और मूडी होते हैं। इनका दिल बहुत कोमल होता है। इस माह में पैदा हुए लोग आमतौर पर काफी लोकप्रिय होते हैं और इनके आसपास के लोग इनसे खुश रहते हैं। इन्हें नए दोस्त बनाना और घूमना-फिरना बहुत पसंद होता है। ये ऑपोजिट सेक्स के लोगों के साथ आसानी से घुल मिल जाते हैं। इनका प्रेमजीवन सुखद होता है। इन्हें चीजें इकट्ठी करने का शौक होता है और इनके पास किसी खास चीज का अच्छा कलेक्शन होता है।

अगस्त: इनमें जोश अत्यधिक मात्रा में होता है। ये लोग बहुत बहादुर होते हैं और खतरों की परवाह नहीं करते। इन्हें लोगों में खास बने रहना पसंद होता है। इनका स्वयं पर नियंत्रण कम होता है। ये लोग शोर करते हैं और मन से कहानियां गढ़ने में भी बहुत तेज होते हैं। इनमें बदले भावना बहुत ज्यादा होती है। इनके साथ घुलना मिलना आसान होता है। इन्हें बात करना और गाने गाना खास पसंद होता है। संगीत में खास रुचि होती है।

सितंबर: सितबंर में पैदा हुए लोग अधिक उदार होते हैं और दूसरों की सहायता करने में ये लोग कभी पीछे नहीं हटते हैं। इनमें सीखने और समझने की क्षमता अन्य की तुलना से अधिक होती है। इस महीने में पैदा हुए लोग संघर्ष करने में पीछे नहीं हटते और मेहनत पर विश्वास करते हैं। इनके पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है। इस माह में पैदा होने वाले लोग ऊर्जा से भरपूर होते हैं।

अक्टूबर: इन्हें बातचीत करना बेहद पसंद होता है। जो लोग इन्हें पसंद करते हैं, ये उनके साथ बेहद ईमानदार होते हैं। इनका मन बेहद खूबसूरत होता है, साथ ही साथ ये आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। इन्हें अक्सर गुस्सा आ जाता है। ये बहुत बहादुर होते हैं और दोस्त के रूप में बेजोड़ होते हैं। भावनात्मक तौर पर जल्दी आहत हो जाते हैं। इससे जल्द ही बाहर आ जाते हैं। इनकी सोच बहुत व्यापक होती है।

नवंबर: इस माह में जन्मे लोग बहुत ईमानदार होते हैं। ये अगर किसी काम को शुरू करते हैं तो उसे खत्म के बाद ही इन्हें चैन मिलता है। ये कई बार खतरनाक भी साबित होते हैं। इनकी सेक्स अपील इनका मुख्य हथियार होती है साथ ही साथ इनका रहस्यमय व्यक्तित्व लोगों को इनकी तरफ खीचंता है। ये बहुत ज्यादा संवेदनशील होते हैं और इन्हें गुस्सा जल्दी आता है। ये नए लोगों से मिलना पसंद करते हैं। भीड़ में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होते हैं।

दिसंबर: दिसंबर में पैदा होने वाले लोग अव्वल दर्जे के आलसी होते हैं। ऐसे लोग दूसरों पर अधिक निर्भर रहते हैं। इस महीने जन्मे लोग दूसरों के साथ तालमेल बिठाकर नहीं चल पाते हैं। ये लोग भाग्य पर अधिक भरोसा रखते हैं। इन लोगों में आत्म हत्या करने की प्रवृत्ति भी होती है। इन्हें आंखों की समस्याएं होने की भी आशंका होती है। इस माह में जन्मे लोग बाकी किसी भी माह में जन्मे लोगों से ज्यादा खूबसूरत होते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने