व्रोत्सॉव्थ यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं ने करीब 30 साल तक इस विषय में रिसर्च की और सभी तथ्यों की छानबीन के बाद उन्होंने संक्षिप्त विवरण पेश किया जिसके मुताबिक यह बात सामने आई कि आकर्षक दिखने में खूशबू और आवाज का सबसे अहम योगदान है। इस रिसर्च की समीक्षा फ्रंटीअर इन साइकॉलजी जर्नल में छपी। इसके लीड ऑथर व्रोत्सॉव्थ यूनिवर्सिटी के अगाता ग्रोजेका कहते हैं, 'हाल ही में हुई ज्यादातर समीक्षाओं ने सामने से दिखने वाले आकर्षण पर ही फोकस किया है। उदाहरण के लिए- चेहरा और शारीरिक आकर्षण।'
हालांकि श्रोताओं ने भी किसी आवाज की विशिष्टता को पहचान कर इस बात को साबित किया है कि वह व्यक्ति कितना प्रभावशाली है, उनका सहयोग करने का व्यवहार, उनकी इमोशनल परिस्थिति और यहां तक की उनकी शारीरिक बनावट भी। इसी तरह की दूसरी खोजों ने इस बात को साबित किया है कि सेंट या खुशबू के आधार पर इसी तरह की जानकारियों का अनुमान लगाया जा सकता है।

إرسال تعليق