1. रोजाना शाम के समय तुलसी के सामने घी का दीपक प्रज्वलित करना चाहिए। इससे घर में बरकत बनी रहती है।
2. वास्तु में उत्तर-पूर्व को सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र माना गया है। इस दिशा में सदैव साफ-सफाई रखनी चाहिए। इस कोने में मंदिर बनाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सदैव बरकत रहती है।
3. घर के मुख्यद्वार के बाहर के भाग को प्रतिदिन धोना चाहिए। इसके अतिरिक्त हफ्ते में कम से कम एक बार गंगाजल अौर कच्चे दूध से भी धोएं। इसके बाद कुमकुम से स्वस्तिक बनाएं।
4. महिलाएं रात को सोने से पहले अपने बालों को न धोएं। ऐसा करने से घर की बरकत चली जाती है।
5. रात को सोने से पहले रसोई में एक बाल्टी पानी भरकर रखें। इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। खाली बाल्टी रखने से घर में तनाव और चिंता में वृद्धि होती है।
إرسال تعليق