आलिया भट्ट अकेली स्कूल के दिनों में वॉशरूम में करती थी ऐसा काम!


बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट बचपन से ही बहुत ही नटकट और शरारती थीं। आलिया ने बचपन के दिनों को याद करते हुए बताया कि उन्हें स्कूल के बाथरूम में जाना बेहद अच्छा लगता था। कई बार तो उन्हें बाथरूम में जाने की वजह से सजा भी दी गई है। अब आपको लग रहा होगा कि बाथरूम में जाने से किसी को कैसे सजा दी जा सकती है।


लेकिन आलिया के साथ ऐसा हुआ है। दरअसल, आलिया स्कूल के बाथरूम में जाकर सो जाती थी। आलिया ने खुलासा किया है कि स्कूल के दिनों में उन्हें कई बार बाथरुम में सोने के कारण सजा दी जाती थी। यहां तक की आलिया ने बताया कि वो एक बार तो बाथरूम में सोते हुए पकड़ी भी गई थी।


एक दिन जब टीचर ने पूछा कि आलिया कहां गायब है। इसके बाद ढूंढ़ने पर पता चला कि मैं वॉशरूम में सो रही हूं। इस बात पर टीचर को बहुत गुस्सा आ गया और मुझे एक हफ्ते तक क्लास के सारे डेस्क साफ करने की सजा दी थी। इसलिए बच्चो कभी आप लोगों को भी सोने का मन करे तो घर में ही सोना ना की स्कूल में, वरना टीचर मेरी तरह सजा देगी।


Post a Comment

أحدث أقدم