रोमांस करना है तो तलाश करें इस राशि की लड़की..!


प्यार के मामले में महिलाओं का नजरिया ही कुछ और होता है। वे पुरूषों से इस बारे में अलग सोच रखती हैं अगर आप किसी लड़की को देखकर उसकी तरफ आकर्षित हो रहे हैं तो पहले ये भी जान लें कि उसकी प्यार के बारे में क्या सोच है, वो आपके अनुरूप है या नहीं। आइए आपको बताते हैं प्यार के बारे में राशिअनुसार महिलाएं क्या सोचती हैं.....

मेष राशि :- मेष राशि वाली महिलाएं चाहती हैं कि उन्हें ऐसा प्रेमी मिले जो उसे विश्वास दिलाए की वो उसकी ज़िंदगी में सबसे पहले और महत्वपूर्ण है।

वृष राशि :- वृष राशि की महिलाएं जब भी प्रेम करती हैं उसे सच्ची निष्ठा से निभाती हैं, जब इन्हें गुस्सा आता है तो इन्हें संभालना बड़ा मुश्किल होता है।

मिथुन राशि :- मिथुन राशि की महिलाएं बहुत रोमांटिक होती है, ऐसी महिलाएं बहुत ही चंचल होती हैं, ज्यादातर लोग मिथुन राशि की महिलाओं की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाते हैं। मिथुन राशि की महिलाओं को बहुत मुश्किल से सच्चा प्यार मिलता है।

कर्क राशि :- कर्क राशि की महिलाएं प्यार करने के मामले में धीमी होती हैं लेकिन वह एक समर्पित और सुरक्षात्मक प्रेमी हैं। इस राशि की महिलाओं को दूसरों पर विश्वास करने में समय लगता है।

सिंह राशि :- सिंह राशि की महिलाओं को प्यार आसानी से हो जाता है लेकिन ऐसा तभी होता है जब सही प्रेमी उनकी कल्पना को प्रभावित करता है।

कन्या राशि :- कन्या राशि की महिलाएं अत्यंत भावुक और तीव्र होती हैं, ये अपने प्रेमी में किसी प्रकार की कमजोरी पसंद नहीं करती हैं। ऐसे में कई बार रिश्ते निभाना मुश्किल हो जाता है।

तुला राशि :- तुला राशि की महिलाएं तालमेल और भागीदारी चाहती हैं। प्यार में तुला राशि की महिलाएं संतुलन देखती है। यह ज़रूरी है की जिसे उन्होंने चुना है वह पूरी तरह से उनके लिए समर्पित है ।

वृश्चिक राशि :- वृश्चिक राशि की महिलाएं अपने प्रेमी के लिए एक पहेली हो सकती है। उनकी वास्तविक भावनाएं और इरादे कभी-कभी संदिग्ध हो जाते हैं।

धनु राशि :- धनु राशि की महिलाओं को एक ऐसा साथी चाहिए जो मानसिक और शारीरिक रूप से उसकी टक्कर का हो, कोई ऐसा जो उन्हें पूरी तरह समझ सके और उसे प्यार कर सके।

मकर राशि :- मकर राशि की महिलाएं न तो पहली नजर में प्यार में पड़ जाती हैं और न ही इसमें समय बर्बाद करती हैं। वे प्यार में विश्वास करती हैं, लेकिन उसका भाग्य के साथ कोई लेन देन नहीं होगा।

कुंभ राशि :- कुंभ राशि की महिलाएं बड़े ही मज़बूत विश्वास का परिचय देती हैं। इन्हें किसी से प्यार करने और उसे समझने में काफी समय लगता है। इस कारण ये जल्दी रिश्ते नहीं बना पाती हैं।

मीन राशि :- मीन राशि वाली महिलाएं प्यार में डूबी रहना पसंद करती हैं एक बार प्यार होने के बाद वे प्यार के हसीन सपनों में ही खोई रहती हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم