अगर आपका साथी अक्सर आपको यह ताना कसता है कि तुम बहुत शक करती हो या शक करते हो तो बुरा ना मानें। क्योकि एक अध्ययन की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि नींद की कमी के कारण भी व्यक्ति में शक करने की प्रवृत्ति विकसित हो जाती है। ऐसे में अगर आपका साथी भी ऐसा करने लगा है तो सुनिश्चित करें कि वो अपनी नींद पूरी कर सके।
महान ब्रिटिश नाटककार विलियम शेक्सपियर ने चार सदी पहले लिखे अपने नाटक मैकबेथ में अनिद्रा का वहम या संदेह के बीच गहरा संबंध बताया था। अब वैज्ञानिकों ने पाया है कि अच्छी नींद की कमी का व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा दुष्प्रभाव पड़ सकता है। यह अध्ययन जर्नल सिजोफ्रेनिया रिसर्च के नए अंक में प्रकाशित हुआ है। प्रमुख अनुसंधानकर्ता का कहना है कि हम पहले से जानते हैं कि खराब नींद के बाद हम पूरे दिन तनावग्रस्त रहते हैं। नींद की कमी हमारे विचारों को अस्त व्यस्त बना देती हैं। हमें दुनिया से बेखबर कर देती हैं।
शोधकर्ताओं ने अध्ययन में 300 लोगों को शामिल किया और उनकी नींद के घंटों का विश्लेषण किया। अनुसंधानकर्ता ने बताया कि अनिद्रा के शिकार 70 फीसदी लोग वहम या संदेह के शिकार थे। यही नहीं अध्ययन में शामिल 50 प्रतिशत से ज्यादा लोग गंभीर रूप से अनिद्रा से पीडि़त पाए गए। इन लोगों में गहरी असुरक्षा की भावना भी थी।

إرسال تعليق