ऐसे लोगों को हर कदम पर मिलती है सफलता


सूर्य रेखा या सफलता रेखा हथेली के किसी भी स्थान से शुरू हो सकती है, लेकिन यह मध्यमा अंगुली के नीचे की और समाप्त होती है। यह हथेली को ऊपर से नीचे की ओर काटती है। इस रेखा के होने से व्‍यक्‍ति को जीवन में अनेक लाभ मिलते हैं। जानिए क्‍या कहती है हाथ की सूर्य रेखा.....

◾ जब किसी व्यक्ति की हथेली पर स्थित सूर्य रेखा, मंगल पर्वत पर जीवन रेखा से ऊपर प्रारम्भ हो तो सम्बंधित व्यक्ति दृढ़ निश्चयी एवं उद्देश्य प्राप्ति हेतु सामर्थ्यवान होता है। यह रेखा व्यक्ति के विकास एवं महत्वाकांक्षाओं का संकेत देती है।

◾ सूर्य रेखा जब चन्द्रमा के पर्वत से प्रारम्भ हो तो ऐसा व्यक्ति हर हाल में सफलता प्राप्त करता है। जिनकी हथेली में यह रेखा होती है ऐसे व्यक्ति जीवन में सफलता, ऐश्वर्य एवं प्रसिद्धि प्राप्त करते हैं। यद्यपि बौद्धिक रूप से वे इस योग्य नहीं होते है।

◾ सूर्य रेखा जब कलाई के निकट से शुरू हो तो यह संबंधित व्यक्ति के कम उम्र में सफलता प्राप्ति एवं उसकी अद्वितीय योग्यता बताती है।

◾ व्यक्ति की हथेली पर स्थित सूर्य रेखा जब मस्तिष्क रेखा से आरम्भ हो तो यह संबंधित व्यक्ति के जीवन में सामाजिक एवं आर्थिक सफलताओं के बौद्धिक आधार को प्रकट करती है। जिन व्यक्तियों के हाथ में यह रेखा होती है वे अपनी एकाग्रचित मानसिक शक्ति के माध्यम से उद्देश्यों तक पहुंचते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने