राशिफल : 22 जून 2017, जानिए आज के दिन क्या लिखा है आपके भाग्य में?


मेष: लोगों में साख कायम करने हेतु खर्च होगा। लोग उदारता का लाभ उठाएंगे। आर्थिक कारणों से भागदौड़ रहेगी। मौसमी रोग सताएंगे। मनोरंजन होगा।

वृष: आर्थिक विषमता दूर करने में मदद मिलेगी। सोच-विचार कर इन्वैस्टमैंट करें। निवेश का अधिग्रहण करेंगे। देनदारी हेतु तत्काल व्यवस्था करनी पड़ेगी।

मिथुन: रिलेशनशिप में समस्या रहेगी। असंतुष्ट रिश्तों को मनाने की कोशिश करेंगे। मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। स्टुडैंटस को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।

कर्क: पारिवारिक व दांपत्य सुख मिलेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति से रोमांचित होंगे। व्यापारियों व प्रोफैशनल को लाभ होगा। व्यक्तित्व पर आघात हो सकता है।

सिंह: उच्चाधिकारी का सहयोग मिलेगा। प्रोफैशन में व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। पैंडिग वर्क सम्पन्न होगा। भावनाओं पर संयम रखें। स्थिति का धैर्य से सामना करें।

कन्या: शारीरिक थकान रहेगी। समाधान हेतु परिचित का सहयोग लेंगे। दोपहर में मीटिंग में जाएंगे। संतान की चिंता सताएगी। अधिकारीवर्ग से विवाद होगा।

तुला: प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। कीमती चीज़ को पाने की इच्छा पूरी होगी। मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी। चोट लगने के आसार हैं। आलोचना के योग हैं।

वृश्चिक: बिज़नैस में प्रोफिट होगा। संबंधियों से लाभ होगा। सामाजिक समारोह में हिस्सा लेंगे। सिंगल्स को पार्टनर मिलेगा। सोशल वर्क में दिलचस्पी बढ़ेगी।

धनु: डील्स में असफलता मिलेगी। मनचाहे पार्टनर से संबंध बनेंगे। निजी संबंधों में प्रगति होगी। दोपहर बाद पैंडिग काम पूरे होंगे। आर्थिक वादों से न मुकरें।

मकर: व्यवसायिक विचारधारा मन में आएगी। साहित्य संबंधित आर्टिकल्स में सृजनात्मकता आएगी। अस्वस्थता रहेगी। धार्मिक आयोजन में उपस्थित रहेंगे।

कुंभ: विलासिता से दूर रहेंगे। स्वास्थ्य प्रभावित होगा। चिकित्सक से परामर्श लेंगे। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी। अप्रिय समाचार मिलेगा।

मीन: व्यापारियों को भागीदारी से लाभ होगा। दांपत्य में निकटता रहेगी। स्वजनों से भेंट होगी। प्रेमीजन का रोमांस प्रगाढ़ बनेगा। जोखिम भरे निवेश से बचें। 

Post a Comment

और नया पुराने