नागिन-2 के बाद अमेरिका में जलवे बिखेर रही है मौनी रॉय!


कुछ दिनों पहले मौनी ने अपनी शो नागिन के दूसरे सीजन की शूटिंग पूरी कर ली हैं और शूटिंग पूरी होते ही वह अमेरिका के लिए रवाना हाे गई हैं।


हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटो पोस्ट किए हैं जिसमें वो दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए मौनी ने लिखा कि हमें यहां सड़कों पर एक बैंड और थोड़े से डांस की जरूरत है।


मौनी ने यह तस्वीर कुछ ही घंटों पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की हैं। बता दें कि मौनी, नागिन-2 में शिवांगी के किरदार में नजर आ रही हैं।


पिछले दिनों मौनी बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान की आनेवाली फिल्म ट्यूबलाइट के प्रमोशन के लिए ‘सुपर नाइट विद ट्यूबलाइट’ में परफॉर्म करने को लेकर चर्चा में रही थीं।


मौनी सोशल मीडिया पर काफी एक्ट‍िव हैं और उनकी फैन फॉलोईंग भी खूब है। मौनी ने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के सीरियल से की थी।

Post a Comment

और नया पुराने