राशिफल : 18 जून 2017, जानिए आज के दिन क्या लिखा है आपके भाग्य में?


मेष: आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। प्रतिकूल परिस्थितियों का अनुभव होगा। लेने-देने में समस्याएं आएगी। उपकरणों से चोट लगेगी।

वृष: मन में असंतोष की भावना आएगी। स्टूडैंट्स को योग्यता के आधार पर परिणाम मिलेंगे। शाम में दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे।

मिथुन: अपारिवारिक असहमति से गृहक्लेश होगा। परिजनों को ठेस पहुंचेगी। अपमानित होने के योग हैं। सेहत पर नेगेटिव प्रभाव पड़ेगा।

कर्क: लोकप्रियता व क्षमताओं में वृद्धि होगी। गुणवत्ता की प्रशंसा होगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। नई परियोजनाओं की शुरुआत होगी।

सबसे प्रभावशाली होते है इन 4 राशियों के लोग, सफलता चूमती है इनके कदम!

सिंह: सांसारिक मामलों से प्रसन्नता मिलेगी। बड़े आर्थिक मुनाफे के योग हैं। स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा। पेट की समस्या सताएगी।

कन्या: प्रयासों से सफल रहेंगे। आध्यात्मिक शक्तियों को खोजने का प्रयास करेंगे। विरोधी षड्यंत्र करेंगे। चापलूस भीतरघात करेंगे।

तुला: जोखिमपूर्ण सौदे में नुकसान होगा। महत्वपूर्ण निर्णय टालेंगे। यात्रा में समस्या होगी। नई परियोजनाओं हेतु समय अनुचित है।

वृश्चिक: नई परियोजनाओं की शुरुआत होगी। वित्तीय निवेश में सफल रहेंगे। अग्रजों से प्रेम मिलेगा। पुरानी बीमारियों से निजात मिलेगी।

अगर रखना है अपना जेब गरम तो इस रंग का रखें पर्स

धनु: व्यवसाय परिवर्तन के योग हैं। ऋण प्राप्ति में सफल रहेंगे। वित्तीय निवेश हेतु रिस्क उठाएंगे। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे।

मकर: परिस्थितिवश परिणाम मिलेंगे। पूर्व नियोजित योजनाएं सफल होंगी। बुजुर्गों से मदद मिलेगी। पारिवारिक उत्सव सम्पन होगा।

कुंभ: नई परियोजनाएं असफल रहेंगी। वित्तीय निवेश में घाटा होगा। निवेश करने से बचें। अपमान का सामना करना पड़ेगा सवधान रहें।

मीन: सामाजिक कलह के योग हैं। पारिवारिक प्रबंधन सुनिश्चित करेंगे। यात्रा से संबंधित मसले हल होंगे। स्वास्थ्य समस्या परेशान करेगी। 

Post a Comment

أحدث أقدم