इस मॉडल की स्टाइलिश फोटो रहती है हमेशा चर्चा में!


वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके' की जानकारी के अनुसार कारा डेलोविन ने एक प्रभावी मेकओवर से गुजरने का फैसला किया और वो इसलिए की लोगों को प्रेरित कर सके।


मॉडल से अभिनेत्री बनीं कारा डेलेविन ने सिर मुंडवा लिया है। उन्होंने महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसा किया है। वह यह जताना चाहती हैं कि खूबसूरत दिखने के लिए बालों पर निर्भर होने की जरूरत नहीं है।


वह लोगों को इस बात का अहसास कराना चाहती थीं कि बालों के बिना भी खूबसूरत दिखा जा सकता है।
डेलेविन ने स्टाइल पत्रिका को बताया कई लोग अपना सिर मुंडवा रहे हैं।


खूबसूरत दिखने के लिए आपको बालों की जरूरत नहीं है।  यह खुशनुमा अहसास है। मैं यह दिखाना चाहती हूं और मुझे यह बहुत पसंद है।


कारा का कहना है हमेशा फैशन की दुनिया में कुछ अलग करना हमेशा से मेरी आदत रही है जो की लोगों को बहुत पसंद आ रही हैं। 

Post a Comment

أحدث أقدم