नारियल पानी पीने से भी मिल सकते है ये 5 फायदे....


बारिश में बाहर का खाना खाने पर इंफेक्शन का खतरा बन जाता है। इससे डायरिया और उल्टी होने लगती है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि बारिश के मौसम में कुछ भी खाए-पीए मगर सुबह-सवेरे एक गलास नारियल का पानी जरूर पिए। आयुर्वेद के जानकार ने कहा कि नारियल पानी पीने से पेट में इंफेक्शन का खतरा काफी कम हो जाता है। साथ ही शरीर में कम होने वाली जरूरी लवणों की मात्रा को भी पूरी करती है। तो जानते है नारियल पानी पीने के 5 फायदे....

1. नारियल के पानी में विटामिन सी, पोटैशियम और मैगनीशियम की मात्रा रहने से यह ब्लडप्रेशर को नियंत्रित करता है।
2. इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है। जो खून के प्रभाव को नियंत्रित रखता है।
3. कोलेस्ट्रॉल और फैट फ्री होने की वजह से यह दिल की बीमारी में भी फायदा पहुंचाता है।
4. गर्मी और ठंडक की वजह से सिर में बराबर दर्द रहता है। नारियल पानी उससे भी बचाता है।
5. नारियल पानी पीने से किडनी में स्टोन की समस्या भी दूर हो जाती है। क्योंकि यह पेशाब की नली को साफ कर देती है। 

Post a Comment

أحدث أقدم