तो इस वजह से लेडी सलमान खान के नाम से जानी जाती है यह महिला


बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान को तो आप जानते ही हैं। कि वो अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपनी दमदार पर्सनालिटी और बॉडी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन एक ऐसी ही महिला हैं जिनको ‘लेडी सलमान खान’ के नाम से जाना जाता है।


तो बता दें कि इनका नाम सोनाली स्वामी है जो एशियन्स-2016 में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी है। इनको इनके ससुराल वाले ‘लेडी सलमान खान’ कहते हैं। इन्होंने शादी के बाद अपना वजन बढ़ने पर जिम ज्वाइन किया था।


जिसके बाद इन्होंने न सिर्फ अपना वजन कम किया, बल्कि अब वह फिटनेस मॉडलिंग की ट्रेनिंग दे रही हैं।इस बारे में उनका कहना है कि उन्होंने ये सब कुछ अपनी शादी के बाद हासिल किया है। वो अभी फिलहाल फिटनेस मॉडलिंग की ट्रेनिंग दे रही हैं।


सोनाली का कहना है कि, आमतौर पर महिलाएं सोचती हैं कि बच्चे होने के बाद उनकी जिंदगी खत्म हो गई।
लेकिन ऐसा नहीं हैं, मैं 41 साल की हूं, मेरे दो बच्चे हैं और मैंने जो भी पाया है सब शादी और बच्चे होने के बाद ही पाया है। जब तक हम खुद से प्यार नहीं करेंगे, तब तक कोई हमारा ध्यान नहीं रखेगा। 

Post a Comment

أحدث أقدم