टीवी शो ‘बिन कुछ कहे’ की लीड रोल एक्ट्रेस शामता अंचन अब बोल्ड अंदाज में दिखने वाली हैं। खबरों के मुताबिक, वो जल्द ही बिकिनी पहने नजर आएंगी। भारतीय टेलीवजन की दुनिया में ऐसा पहली बार होगा जब किसी शो की लीड एक्ट्रेस बिकिनी में नजर आएगी।
सीरियल ‘बिन कुछ कहे’ में शामता लीड रोल प्ले कर रही हैं। यह एक जर्नलिस्ट का किरदार है, नाम है मायरा कोहली के किरदार में निभा रही हैं। शामता ने स्क्रिप्ट की डिमांड पर इस सीक्वेंस को शूट करने के लिए हां कर दी है। बताया जाता है कि इन दिनों शामता इस शॉट को परफेक्ट बनाने के लिए खूब वर्कआउट कर रही हैं।



एक टिप्पणी भेजें