आत्मा की शांति के लिए इस कबीले के लोग काट लेते है अपनी उंगली!


बहुत सी जनजातियां रहती है दुनिया में ऐसी जिनके रीति और रिवाज चैाकने वाले होते है। इनकी कुछ परंपराये और प्रथायें जहां हमें आकर्षित करती है तो वही कुछ ऐसी जातियां और प्रथायें है जिनके बारे में जानकर हमारी रूह तक कांप जाती है।


 इंडोनेशियां कह पपुआ गिनी द्वीप में रहने वाली दानी प्रजाति के लोग इस अजीब परंपरा का पालन करते है। एक ऐसी प्रथा पर यकीन करेंगे जिसमें घर में किसी भी सदस्य के मौत के बाद महिला की उंगली ही काट दी  जाती है। घर में मुखिया के मर जाने के बाद परिवार में रह रही सभी महिलाओं की उंगली को काट देते हैं।


महिलाओ की उंगली को काटने से पहले उनकी उंगली में धागा बांध दिया जाता है इसके बाद उनकी उंगली को कुल्हाड़ी से काट दिया जाता है। आपको बता दें कि सरकार इस प्रथा पर रोक लगा चुकी है लेकिन आज भी यहां के लोग इस प्रथा का पालन करते है। इस दर्दनाक और अमानवीय प्रथा के पीछे इनका मानना है कि ऐसा करने से मरने वाले की आत्मा को शांति मिलती है।

Post a Comment

और नया पुराने