ऐसा अजीबों गरीब कैच, जिसपे हंस पड़े थे कमेंटेटर्स से अंपायर तक!


रांची में खेले गये गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच में अंपायर से लेकर, गेंदबाज सभी इस कदर हंस पड़े के किसी की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही थी। वजह थे विकेटकीपर सहा, जिन्होंने एक अज़ीब तरह का कैच पकड़ा और सीधे स्मिथ के ऊपर जा गिरे।


टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया , स्कोर 211/4 था और स्टीव स्मिथ 119* पर खेल रहे थे और मैक्सवेल 72* पर। 70 वें ओवर की 3 गेंद पर स्मिथ और सहा के बीच कुश्ती सा माहौल छा गया। बात इस कदर हुयी की अंपायर तक को अपनी हंसी पर काबू नया रहा।


गेंदबाजी कर रहे थे रविन्द्र जडेजा, हुआ ये की गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए स्मिथ के पैड से होते हुए दोनों पैरों के बीच में अटैक गयी। सहा ने मौके का फायदा समझकर कैच लपकना चाहा और हुआ भी ऐसा ही लेकिन स्मिथ नॉट आउट रहे और दर्शकों के साथ सभी को हँसने का मौक़ा मिल गया। 

Post a Comment

और नया पुराने