पहली दो बोलो पर कोई रन नहीं और तीसरी बॉल पर गौतम गंभीर आउट हो चुके थे। सट्राइक पर मौजूद उथप्पा चौथी और पांचवीं बोल पर रन नहीं ले सके लेकिन आखिरी बॉल पर चौका लगा दिया। इसके साथ ही उथप्पा अगले ओवर के लिए नॉन स्ट्राइकिंग एंड की ओर आने लगे। इसी बीच उन्होंने सिद्धार्थ को जानबूझकर कंधा मारा। सिद्धार्थ ने कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी। बल्कि उथप्पा ही कुछ बोलते हुए अगले छोर पर आए। और फिर डेविड वॉर्नर ने उथप्पा को टोका भी। हैदराबाद की ओर से खेलने वाले युवराज सिंह भी इस विवाद में कूद पड़े और उथप्पा को उनके इस बर्ताव के लिए समझाते दिखे। इतना ही नहीं मैदान पर मौजूद अंपायर से भी इस बात पर उथप्पा उलझते दिखे।
हालांकि इससे पहले भी आईपीएल-6 के दौरान विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच तीखी बहस हो गई थी। 2 विकेट गंवा चुकी आरसीबी को जीत के लिए 66 गेंदों पर 80 रन की जरूरत थी। लक्ष्मीपति बालाजी की बॉल पर सिक्स लगाने की कोशिश में विराट कोहली कैच आउट हो गए। वो जब पवेलियन की ओर जा रहे थे। गंभीर ने उनको कुछ कहा। कोहली और गंभीर में बहस शुरू हो गई। हालांकि अपने हालिया बयान में गौतम गंभीर ने कहा था कि दिल्ली के खिलाड़ियों में आक्रामकता ज्यादा होती है। इसके चलते मैदान पर कई बार वे गालियां तक दे देते हैं लेकिन साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि इस तरह के वाकये मैच के दौरान बार-बार दिखाए जाते हैं। इससे वह खुद अपने परिवार के सामने बेहद शर्मिंदा होते हैं। ये लड़ाई इतनी बढ़ गई कि साथी खिलाड़ियों को आकर बीच-बचाव करना पड़ा।



एक टिप्पणी भेजें