- लिपस्टिक का रंग खोलता हैं महिलाओं की पोल
पीठ पर तिल :- जिन व्यक्तियों की पीठ पर तिल होता है वह अत्यधिक धनवान ओर फ्रेश मूड वाले व्यक्ति होते है। इस तरह के व्यक्ति जीवन मे खूब मेहनत कर पैसा कमाता है। लेकिन उतना ही खर्चा भी करता है। पीठ पर तिल होने से व्यक्ति के पास कभी भी पैसो की कमी नहीं होती है।
भौंह के बीच में तिल :- जिन व्यक्तियों के भौंह के बीच में तिल होता है वह व्यक्ति जीवन मे कभी भी जीवन मे दुखी नहीं होता । व्यक्ति का दांपत्य जीवन खुशहाल होता है।
नाभि पर तिल :- शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की नाभि पर तिल होना शुभ संकेत नहीं होता है। नाभि पर तिल होना व्यक्ति के जीवन मे धन की कमी का संकेत देते है। इस तरह के व्यक्तियों को भोजन का शोक होता है।
पैर के अंगूठे पर तिल :- समुद्रशास्त्र के अनुसार जिन व्यक्तियों के पैर के अंगूठे पर तिल होता है उनका जीवन समाज मे सफल व्यक्ति ओर प्रतिष्ठावान होता है।
नाभि के नीचे तिल :- नाभि के नीचे तिल होने वाले व्यक्तियों को जीवन मे कभी भी धन की कमी नहीं होती है। जीवन मे सदा खुशहाल होते है।
तर्जनी अंगुली पर तिल :- यह व्यक्ति जीवन मे अति धनवान होने के साथ शत्रुओं से परेशान रहता है।
नाक के दायीं ओर तिल :- एसे व्यक्तियों को कम परिश्रम मे अधिक मुनाफा होता है। यह व्यक्ति अत्यधिक भाग्यशाली होता है।
ठोड़ी पर तिल :- शास्त्र के अनुसार जिन व्यक्तियों की ठोड़ी पर तिल होता है वह जीवन मे कभी भी धन के लिए परेशान नहीं होते है। इन व्यक्तियों के जीवन मे स्देव आय के स्तोत चालू रहते है।
- चाणक्य ने बताया था किसी को भी हिप्नोटाइज करने का यह आसान तरीका

एक टिप्पणी भेजें