राशिफल : 3 मई 2017, जानिए आज के दिन क्या लिखा है आपके भाग्य में?


मेष: ऑफिस के बोझ से निजात मिलेगी। कार्यों को शांत वातावरण में निपटाने से राहत मिलेगी। पर्सनैलिटी में सुधार लाने का प्रयास करें।

वृष: राजनीतिक या सोशल संगठन को जॉइन कर सकते हैं। पर्सनल इच्छाएं पूरी होंगी। ऑफिस और बिजनैस की समस्याएं सुलझेंगी।

मिथुन: विवाद सुलझाने का सही समय है। ऑफिस में संभलकर रहें वरना मुसीबत मोल ले सकते हैं। मुद्दों पर स्पष्टता से समस्या सुलझेगी।

कर्क: पर्सनैलिटी में निखार आएगा। रोमांस एक्साइटिंग रहेगा। बिजनैस की ऊंच-नीच से कामयाबी पाएंगे। नया प्रोजैक्ट शुरू हो सकता है।

ज्योतिष शास्त्र की नजर से ऐसे जानें कितने किस्मत वाले हैं आप

सिंह: प्रमोशन हेतु ऑफिस में चर्चा होगी। फोन पर प्रेमी से रोमांटिक बातें करने में समय बीतेगा। कार्यक्षेत्र में पांव पसारना हानिकारक होगा।

कन्या: विरोधी सिर उठाएंगे। पर्सनैलिटी व पोजिशन में इजाफा होगा। संतान की जरूरतों पर ध्यान देंगे। पहली रोमांटिक डेट मजेदार रहेगी।

तुला: घूमने-फिरने का प्लान बनाएंगे। मित्रगणों और भाई-बहन का सपोर्ट मिलेगा। पढ़ाई-लिखाई के मामले में ध्यान दें।

वृश्चिक: कोई खास व्यक्ति करीब आने की कोशिश करेगा परंतु सीमाओं में रहकर आगे बढ़ें। आत्मचिंतन से समस्याओं का हल खोजें।

प्यार के मामले में लकी होते हैं, इस अक्षर से शुरू होता हैं जिनका नाम!

धनु: सोशल रूटीन को बदलने की कोशिश करेंगे। धन-सम्पत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। छोटी-छोटी बातों को दिल से न लगाएं।

मकर: ऑफिस में कोई चेंज आना संभव है। हर पोजिशन को सूझ-बूझ से हैंडल करें। किसी नए व्यक्ति से निजी लेवल पर पहचान बढ़ेगी।

कुंभ: सड़क पर सावधानी बरतें चोट लग सकती है। ऑफिस में कार्यभार बढ़ने से थकान रहेगी। काम पर एक्स्ट्रा अटैंशन देने की जरूरत है।

मीन: आर्ट फील्ड से जुड़े लोगों को नया प्रोजेक्ट मिलेगा। क्रिएटिविटी का अधिकतम प्रयोग करेंगे। फाइनैंस के मामलें में कठिनाई आएगी। 

Post a Comment

और नया पुराने