फिल्म बाहुबली ने कमाई के अलावा एक और नया रिकॉर्ड कायम किया


लगातार रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। बाहुबली 2 फिल्म कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत की पहली ऐसी फिल्म बन गई है। जिसने पहले दिन ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया और फिल्म की ग्रास कलेक्शन लगभग 650 करोड़ हो गई हैैै। बता दें कि शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने पांच दिन में 650 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। लेकिन फिल्म ने कमाई के अलावा एक और नया रिकॉर्ड कायम किया है। प्रभास का पुतला मैडम तुसाद म्यूजियम की शोभा बढ़ा रहा है।


आपको बता दें कि प्रभास, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद तीसरे भारतीय होंगे। जिनका पुतला बैंकॉक के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया गया है। हालांकि लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान,सलमान खान और रितिक रोशन जैसे कई सेलेब्स के पुतले वहां की शोभा बढ़ा रहे हैं। बाहुबली का मोम का पुतला बैंकॉक शहर के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगा है।

Post a Comment

और नया पुराने