फेसबुक की वजह से ला सकते है एग्ज़ाम में शानदार मार्क्स


बच्चे अपनी किताबों से ज्यादा सोशल मीडिया पर समय बिताते हैं। जिसकी वजह  से हर माता-पिता इसलिए परेशान हैं। कई माता-पिता कोशिश करते हैं कि बच्चों की परिक्षाएं शुरू होने से पहले ही वो अपने बच्चों को सोशल मीडीया से दूर कर दें। हाल ही में एक रिपोर्ट के मुताबिक कहा गया है। कि स्टूडेन्ट का परिक्षा परिणाम अच्छा होता है। अगर कोई बच्चा अपनी परिक्षा से पहले फेसबुक पर समय बिताता है।


इस अध्ययन के अनुसार फेसबुक तथा अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट्स परीक्षा में छात्रों का रिजल्ट बेहतर कर सकते हैं। ऐसा एक अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनॉय में पडा गया है। दरअसल सामने ये बात आई है। कि परीक्षा की वजह से बच्चे तनाव में रहते हैं और घबराहट की वजह से वो ज्यादा गलतियां कने लगते हैं।रिसर्च में यह बात सामने आई कि परीक्षा के कारण 41 फीसदी छात्र दबाव और घबराहट महसूस करते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर समय गुजारने से उनका तनाव कम हो जाता है।


इसलिए परीक्षा से पहले फेसबुक पर थोड़ा समय गुजारने से छात्रों का मूड रिफ्रेश होता है। बल्क‍ि उनका तनाव 21 प्रतिशत घट जाता है। और उनके परीक्षा का डर कम हो जाता है। बता दें कि जिन बच्चों को अपनी पोस्ट पर कम लाईक मिलती हैं वो बच्चे फिर भी अपनी परिक्षा में उतना अच्छा नहीं कर पाते। फेसबुक पर भेजे गए अपने पोस्ट पर खूब सारी लाइक्स देखकर छात्र खुश हो जाते हैं। इस कारण बच्चे अच्छे से परिक्षा दे पाते हैं और परीक्षा का परिणाम बहुत अच्छा होता है।  

Post a Comment

और नया पुराने