कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के लिए आवेदन किया है फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन ने। पढ़कर आप सब भी हैरान हो गए होंगे लेकिन यह हम नहीं कह रहे बल्कि कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा जारी किया गया एडमिट कार्ड कह रहा है। शायद यही वजह है कि वे एसएससी का एग्जाम देने की तैयारी कर रहे हैं।
सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन भी नौकरी की तलाश में है।
अभिषेक बच्चन के नाम और उनकी फोटो के साथ बने इस एडमिट कार्ड पर उनकी जन्मतिथि 1 जनवरी 1995 छपी हुई है। उनका रोल नंबर 2405283611 है लेकिन घर का पता 69 ट्रिपल एक्स कॉलोनी, लातूर (महाराष्ट्र) लिखा हुआ है। इतना ही नहीं यहां तक कि रविवार को महिला अभ्यर्थियों के लिए आयोजित इस परीक्षा में अभिषेक को पुरुष के बजाय महिला तक बता दिया गया। साथ ही फोटो के नीचे अभिशेखबर बच्चन के नाम से सिग्नेचर भी किया हुआ है।
दरअसल कर्मचारी चयन आयोग की ओर से मल्टि टास्किंग नॉन टैक्निकल स्टॉफ के पहले चरण की परीक्षा रविवार को की गई। परीक्षा के लिए किसी व्यक्ति ने मजाक में ही अभिषेक बच्चन का आवेदन भी भर दिया। इस पर अभिषेक की तस्वीर लगाई गई। आवेदन किए जाने के बाद आयोग ने स्क्रूटनी में इसे नजरअंदाज करते हुए परमिशन लैटर भी जारी कर दिया। इस परमिशन लैटर में अभिषेक का एग्जाम सेंटर योजना भवन दिया गया। एग्जाम सेंटर राजस्थान की राजधानी जयपुर में दिया गया है।



إرسال تعليق