7 साल से नहीं पकड़ पाई पुलिस बाहुबली 2 की वजह से पकड़ा गया ये मुजरिम


ओडिशा पुलिस जिस एटीएम लुटेरे को पिछले 7 सालों में नहीं पकड़ पाई। वह शातिर लुटेरा बाहुबली के कारण पकड़ा गया। बाहुबली में नायक समाज के दुश्मनों का सफाया करता है। यह भले ही एक फिल्मी कहानी है मगर कभी-कभी फिल्मों का असर वास्तविक दुनिया में भी देखने को मिलता है। उस पर 50 से ज्यादा एटीएम को लूटने का आरोप है।


'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' फिल्म देखते हुए पुलिस ने उसे सिनेमा घर से  गिरफ्तार किया। उसका नाम संभव आचार्य है। भुवनेश्वर पुलिस उपायुक्त सत्यब्रत भोई ने बताया कि 2007 में उसके खिलाफ राजधानी के पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। आचार्य जयपुर जिला क्षेत्र के बालीचंद्रापुर का निवासी है। उस पर 50 से ज्यादा एटीएम को लूटने का आरोप है।


कई सालों से पुलिस उसकी तलाश में थी। सोमवार को पुलिस को जानकारी मिली कि संभव आचार्य सिनेमा हाल में बैठा बाहुबली फिल्म देख रहा है। कई घंटे की मेहनत के बाद उसे गिरफ्तर कर लिया गया। इसके अलावा राज्य के अन्य पुलिस स्टेशनों पर भी उसके खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे। 

Post a Comment

أحدث أقدم