- शोध में खुलासा : इस एक वजह से भी खराब हो सकती है किडनी
1. अमरूद और पपीता ये दोनो फ़ल कब्ज रोगी के लिये अमॄत समान है। ये फ़ल दिन मे किसी भी समय खाये जा सकते हैं। इन फ़लों में पर्याप्त रेशा होता है और आंतों को शक्ति देते हैं।
2. कब्ज़ की समस्या से राहत पाने के लिए तिल के बीज का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। तिल के बीजों को सलाद या अनाज में मिक्स कर के खाया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से कब्ज में बहुत आराम मिलता हैं।
3. आप चाहे तो कब्ज़ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए पुदीना और अदरक की चाय का इस्तेमाल कर सकते है। इसके अलावा अदरक की चाय भी कब्ज से छूटकारा पाने में मदद करती है।
4. ऑलिव ऑयल और मेवे दोनों ही हमारे पेट के लिए बहुत फायदेमंद होते है। इनका सेवन करने से कब्ज की समस्या से आराम मिलता है।
5. आलूबुखारे में फाइबर की भरपूर मात्रा मौजूद होती है, इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी सभी बीमारियां दूर हो जाती हैं। रोज 3 से 4 आलूबुखारा खाने से कब्ज बड़ी आसानी से दूर हो जाता है।
- ऐसी परिस्थितियों में भूल से भी ना खाए लहसुन, सेहत हो सकती हैं ख़राब!

إرسال تعليق