जब बिना फाइनल खेले एशिया कप का विजेता बना था भारत


एशिया महादीप में एशिया की टीमों के बीच यह प्रतियोगिता खेली जाती है जिसे एशिया कप के नाम से जाना जाता है। इसमें खेलने वाली टीम इंडिया, श्रीलंका, पाकिस्तान और बांग्लादेश शामिल है। इन चारों देशों के बीच एक बेहतरीन टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता रहा है। जिसे विश्वभर में 'एशिया कप' के नाम से जाना जाता है। साल 1983 में एशियन क्रिकेट काउंसिल बनाई थी, जिसने 1984 में पहली बार एशिया कप का आयोजन करवाया था।

शारजाह में भारत बना था 'एशिया कप विजेता' - पहली बार एशिया कप का आयोजन शारजाह में हुआ था। जिसमें भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान की टीम ने भाग लिया। इसमें फाइनल नहीं हुआ था। इस टूर्नामेंट का विजेता भारत बना था। 13 अप्रेल 1984 को भारत ने शारजाह के खेल मैदान पर पाकिस्तान को धूल चटाकर एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। 

क्यों नहीं खेला गया एशिया कप फाइनल? बहुत ही कम लोग जानते हैं कि पहले एशिया कप टूर्नामेंट में पहले से तय था कि जो टीम सर्वाधिक मैच जीतेगी वही विजेता बनेगी। भारतीय टीम इस कसौटी पर खरी उतरी और विजेता बनी। भारत ने पहले मैच में श्रीलंका और दूसरे मैच में पाकिस्तान को हराकर सीरीज़ अपने नाम की थी।

- ये हैं आईपीएल में सबसे ज्यादा टीमों के लिए खेलने वाले खिलाड़ी 
क्रिकेट की दुनिया की ये फनी तस्वीरें देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप…

Post a Comment

أحدث أقدم