टेक्सास के ऑस्टिन रेडियो स्टेशन 96.7 ने एक प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें प्रतियोगियों को किआ ऑप्टिमा एलएक्सकार को किस करना था। प्रतियोगिता के नियमानुसार जो व्यक्ति लम्बे समय तक कार को किस करेगा। उसको यह कार पुरस्कार में दी जायेगी।
इस प्रतियोगिता में कुल 20 लोगों ने हिस्सा लिया। लेकिन सिर्फ टेक्सास के ऑस्टिन में रहने वाली दिलिनी जयासूर्या ही ऐसी प्रतिभागी निकली जिसने लगातार कार को 50 घण्टें चूमकर अपने नाम कर लिया। हालांकि इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों के होठों को काफी नुकसान पहुंचा। कई प्रतिभागियों के चेहरों पर सूजन भी आ गई व कुछ प्रतिभागियों को कमर दर्द और शरीर में दर्द की शिकायत हुई।



إرسال تعليق