द कन्क्लूजन मतलब कि बाहुबली 2 को रिलीज़ होने में अब सिर्फ दो दिन बाकी हैं और इस सीरीज के प्रशंसकों को बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार है। बाहुबली 2 के ऑफिशल ट्विटर हैंडल पर यह पोस्टर्स जारी किए गए हैं। देवसेना के रूप में अनुष्का शेट्टी एक राजकुमारी के रूप में दिखाई देंगी। हाल ही में फिल्म के 7 नए पोस्टर्स रिलीज़ किए हैं। इनमें पहले पोस्टर में अनुष्का शेट्टी देवसेना के रूप में जबकि प्रभास अमरेन्द्र बाहुबली के रूप में दिखाई दे रहे हैं। ट्विटर पर इस पोस्टर के बारे में लिखा गया है, 'कुंतला की राजकुमारी देवसेना को 2 दिन बाद देखने को तैयार हो जाएं।' बाहुबली 2 में देवसेना एक खूबसूरत और कुशल योद्धा के रूप में दिखाई देंगी जिस पर बाहुबली और भल्लालदेव दोनों का दिल आ जाता है। इस फिल्म में अनुष्का बाहुबली से रोमांस करने के अलावा स्टंट करती भी दिखाई देंगी। यह हैं 4 दिनों में बाहुबली 7 के नए पोस्टर्स रिलीज़.....
एक टिप्पणी भेजें