अफ्रीका के कई देशों जैसे साउथ अफ्रीका, कैमरून और नाइजीरिया जैसी जगहों पर लड़कियों को रेप से बचने के लिए उन्हें असहनीय पीड़ा और दर्द से गुजरना होता है। इस अनोखी प्रथा का नाम है ‘ब्रेस्ट आयरनिंग’, जिसमें किशोरावस्था के शुरू होते ही लड़कियों के ब्रेस्ट को गर्म लकड़ी के टुकड़ों से दागा जाता है, ताकि वे बढ़ न सकें और सपाट रहें।
‘ब्रेस्ट आयरनिंग’ के कारण महिलाओं को मानसिक एवं शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़ता है। इनके स्तनों में दर्द होता है। चिकित्सकों का कहना है कि शरीर के संवदेनशील अंगों को इस तरह से दबाने से इन महिलाओं को कैंसर का खतरा हो सकता है।



एक टिप्पणी भेजें