अपनी फिल्मो की वजह से सब लोगो के बीच रहेंगे विनोद खन्ना


विनोद खन्ना फिल्मी दुनिया की नामी हस्तियों में से एक थे। अपनी बीमारी की वजह से इस दुनिया को अलविदा कह गए। पिछले दिनों बीमार विनोद खन्ना की वायरल हुई तस्वीर ने सभी को हिला कर रख दिया था। उनकी कमी सिर्फ बॅालीवुड में ही नहीं बल्कि सभी को महसूस होगी।

इस मशहूर अभिनेता ने छोटे और मुख्य रूप में कई भूमिका निभाने वाले फिल्मों में अपना कार्यकाल शुरू किया। जल्द ही प्रशंसकों के चलते ये प्रमुख अभिनेता बन गए थे। यह कहना गलत नहीं होगा कि जो भी क्षेत्र में वह निकलते थे उसने खुद को डुबा लिया करते थे और एक सफल नाम बन गए। विनोद खन्ना  राजनीतिक करियर में भी सक्रिय थे। विनोद खन्ना का एक शानदार कैरियर रहा है।


विनोद खन्ना का इसमें बराबरी का रोल था। यह फिल्म 1978 की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म थी। शोले और बॉबी के बाद दशक की तीसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। इसमें अमिताभ बच्चन को मुख्य किरदार में कह सकते हैं उन्होनें इसमें वकील का रोल अदा किया था।


बॅालीवुड की प्रतिष्ठित मूवी अमर अकबर ऐंथनी में अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना और रिषी कपूर की जोड़ी में से किसी एक के बिना भी पूरी नहीं हो सकती।


यह फिल्म विनोद खन्ना और माधुरी दिक्षित के बीच दर्शाए गए किस की वजह से ज्यादा फेमस  हुई थी परंतु इसमें जो एक अहम रोल था। इस सुपरहिट फिल्म में फिरोज खान, आदित्य पंचोली और अमरीश पुरी भी शामिल थे।


विनोद ने एक विलेन के किरदार को भी बेहद सहजता से निभाया है। यह कहना गलत नहीं होगा कि विनोद खन्ना और अमिताभ बच्चन दो भाईयों के समान थे जिन्होंने एक साथ कई फिल्में साइन की थी। परवरिश भी उन्हीं में से एक थी।


सबकी पसंदीदा फिल्मों  में से एक दबंग फिल्म में विनोद खन्ना ने सलमान खान के पिता का रोल अदा किया है। जो प्यार की एक अनोखी दास्तां बयां करता है। दबंग 2 में भी विनोद खन्ना ने अपने रोल को आगे बढ़ाया था।

अपने फिल्मी करियर का आगाज करने से पहले सैफ की बेटी सारा ने रखी ये शर्त

Post a Comment

أحدث أقدم