यूटीआई में हर एक महिला को इन चीजों को करने बचना चाहिए


अगर आप उन चुनिंदा महिलाओं में से हैं जिन्हें आज तक कभी यूटीआई यानी यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन का सामना नहीं करना पड़ा है तो खुद को खुशकिस्मत समझिए। दी नेशनल किडनी फाउंडेशन के मुताबिक प्रति पांच महिलाओं में एक महिला को जीवन में कभी न कभी यूटीआई अवश्य होता है। विशेषज्ञों की मानें तो संक्रमण की स्थिति में कुछ चीजें करने से हर महिला को बचना चाहिए ताकि उनकी समस्या विकराल रूप इख्तियार न कर ले.....

नाभि का आकार बताता हैं आपकी सेहत के राज

1. यूटीआई होते ही महिलाएं तरल पदार्थ का सेवन बंद कर देती हैं। जबकि यह सरासर गलती है। यूटीआई होने की स्थिति में भी आप जितना ज्यादा पानी पिएंगी, आपके स्वास्थ्य के लिए उतना ही बेहतर है।

2. यूटीआई होने की स्थिति में महिलाओं को चाहिए कि काफी और मद्य से दूर रहें। कोल्ड ड्रिंक आदि से खासा दूरी बना लें वरना संक्रमण के फैलने की आशंका बढ़ सकती है। यह आपके स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है।

3. यूटीआई होने पर सबसे पहले आपको अपने पार्टनर के साथ अंतरंग संबंध पर विराम लगाना होगा। ऐसा न करने से संक्रमण फैल सकता है।

4. अकसर यूटीआई की मरीज महिलाओं के लिए पेशाब जाना दर्दनाक हो जाता है। ऐसे में कई महिलाएं पेशाब रोकने की भरसक कोशिश करती हैं। जबकि यूटीआई की मरीजों के लिए यह सही नहीं है। उन्हें किसी भी स्थिति में पेशाब नहीं रोकना चाहिए। पेशाब के जरिए कुछ बैक्टीरिया भी बाहर निकल सकते हैं।

5. अकसर मध्यवर्गीय महिलाएं यूटीआई से संबंधित समस्या को लेकर डाक्टरों के पास जाने बचती हैं। उन्हें यह शर्म का विषय लगता है। जबकि उन्हें चाहिए कि वे अपनी समस्या को लेकर जल्द से जल्द डाक्टर के पास जाए। अपने स्तर पर किसी समस्या का निदान नहीं खोजना चाहिए।

एक नहीं इन 8 समस्याओं की वजह से महिलाएं नही हो पाती प्रेग्नेंट

Post a Comment

और नया पुराने