- बॉलीवुड के इन सुपरस्टारों ने अपने ही फैन्स को बना लिया अपना जीवनसाथी!
विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। उनके पिता का टेक्सटाइल, डाई और केमिकल का बिजनेस था। आजादी के समय हुए बंटवारे के बाद उनका परिवार पाकिस्तान से मुंबई आकर बस गया। विनोद खन्ना के एक भाई और तीन बहनें हैं। विनोद खन्ना बचपन में बेहद शर्मीले थे और जब वह स्कूल में पढ़ते थे, तो उन्हें एक टीचर ने जबरदस्ती नाटक में उतार दिया और तभी से उन्हें अभिनय करना अच्छा लगना लगा।
स्कूल में पढ़ाई के दौरान विनोद खन्ना ने 'सोहलवां साल' और 'मुग़ल-ए-आजम' जैसी फिल्में देखीं और इन फिल्मों ने उन पर गहरा असर छोड़ा। विनोद खन्ना के पिता नहीं चाहते थे कि उनका बेटा फिल्मों में जाए, लेकिन अंत में विनोद की ज़िद के आगे उनके पिता झुक गए और उन्होंने विनोद को दो साल का समय दिया। विनोद ने इन दो सालों में मेहनत कर फिल्म इंडस्ट्री में जगह बना ली। बाते दें, सुपरस्टार राजेश खन्ना, विनोद खन्ना के बेहद पसंदीदा अभिनेताओं में एक थे।
विनोद खन्ना को सुनील दत्त ने साल 1968 में फिल्म 'मन का मीत' में विलेन के रूप में लॉन्च किया। दरअसल यह फिल्म सुनील दत्त ने अपने भाई को बतौर हीरो लॉन्च करने के लिए बनाई थी। वह तो पीछे रह गए, लेकिन विनोद ने फिल्म से अपनी अच्छी पहचान बना ली। हीरो के रूप में स्थापित होने के पहले विनोद ने 'आन मिलो सजना', 'पूरब और पश्चिम', 'सच्चा झूठा' जैसी फिल्मों में सहायक या खलनायक के रूप में काम किया। गुलजार द्वारा निर्देशित 'मेरे अपने' (1971) से विनोद खन्ना को चर्चा मिली और बतौर नायक वे नजर आने लगे।
- उफ्फ…इस लड़की का ऐसा हुस्न देखते ही लोग हो जाते है दीवाने




एक टिप्पणी भेजें