हथेली में ऐसी रेखा वाले की नहीं होती है शादी


कई बार अनेक जत्न करने के बाद भी किसी का विवाह नहीं हो पाता। यह जरूरी नहीं है कि आपके हाथ में भी विवाह रेखा हो। विवाह रेखा हथेली में सबसे छोटी उंगली के पास होती है। जिनकी हथेली में यह रेखा हृदय रेखा की ओर बढ़ा हुआ होता है और आगे जाकर इस रेखा से दो तीन रेखाएं निकल रही होती है तो यह वैवाहिक जीवन के लिए सुखद नहीं होती।


समुद्रशास्त्र के अनुसार जिनकी हथेली में विवाह रेखा हृदय रेखा की ओर बहुत अधिक झुकी होती है उनका दांपत्य जीवन बहुत ही कष्टकारी होता है। इस तरह की विवाह रेखा वाले को आजीवन कुंवारा रहना पड़ता है।


हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार जिनकी हथेली में विवाह रेखा बीच में टूटी होती है उनका वैवाहिक जीवन लंबे समय तक नहीं चल पाता है। ऐसी विवाह रेखा होने पर तलाक या जीवनसाथी की मृत्यु तक की संभावना रहती है।  अगर विवाह रेखा के साथ एक अन्य रेखा चल रही हो तब जीवनसाथी के अलावा भी व्यक्ति का अन्य किसी से संबंध होता है।

Post a Comment

أحدث أقدم