कभी शाहिद तो कभी अक्षय, इन 5 हीरो के साथ जुड़ा प्रियंका का नाम!


बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का डंका बजा रही है। आज हम आपको बता रहे हैं उनके जिंदगी से जुड़े कई राज। प्रियंका की चर्चा फिल्मों के साथ-साथ उनके लव अफेयर को भी लेकर होती रही है। उनका नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा।

देखें : अक्षय से श्रीदेवी तक, ऐन मौके पर टूट गई इन स्टार्स की शादी


प्रियंका की जिंदगी में सबसे पहले आए थे असीम मर्चेंट जो मॉडलिंग के दिनों में उनके ब्यॉयफ्रेंड हुआ करते थे। लेकिन मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका और असीम का साथ छूट गया।


प्रियंका का नाम दूसरी बार जुड़ा अक्षय कुमार के साथ। फिल्म अंदाज और मुझसे शादी करोगी के दौरान दोनों के अफेयर की खबरें आईं। शादीशुदा अक्षय और प्रियंका के अफेयर की खबर जब ट्विंकल को पता चली तो उन्होंने अक्षय को चेतावनी दी कि वो प्रियंका से दूर रहें, जिसके बाद दोनों का रिश्ता टूट गया।


अक्षय के बाद प्रियंका की जिंदगी में आए हरमन बावेजा। दोनों करीब 5 साल तक एक दूसरे के साथ रहे, लेकिन अचानक ये रिश्ता भी एक दिन टूट गया।


हरमन के बाद प्रियंका का नाम जुड़ा बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के साथ। बॉलीवुड में प्रियंका और शाहरुख के अफेयर की खबरों ने तहलका मचा दिया था। खबरें तो यहां तक आईं कि गौरी ने प्रियंका को शाहरुख की जिंदगी से दूर जाने के लिए कहा और शाहरुख को उनके साथ फिल्म ना करने की धमकी भी दी।


शाहरुख से रिश्ता टूटने के बाद प्रियंका की जिंदगी में आए शाहिद कपूर। कहा तो ये भी जाता है कि जब प्रियंका के घर आईटी की रेड पड़ी थी तो उस वक्त प्रियंका के घर में शाहिद मौजूद थे, लेकिन ये रिश्ता भी कुछ वक्त के बाद ही खत्म हो गया।

देखें : सनी लियोन और पूनम पांडे की राह पर चल पड़ी यह हॉट एक्ट्रेस..

Post a Comment

أحدث أقدم