पहले वाला विवाद ख़त्म नहीं हुआ की एक और धमकी मिली सोनू निगम को

सोनू निगम ने 18 अप्रैल को ट्वीट किया था कि, ‘मैं मुसलमान नहीं हूं लेकिन फिर भी मुझे मस्जिद की अजान की आवाज से जगना पड़ता है। सोनू निगम का अजान के समय लाउडस्पीकर के विरोध करने के साथ जुड़ा विवाद अभी कुछ और दिन थमता नहीं दिख रहा।


ये जबरन धार्मिकता कब रुकेगी। सोनू निगम ने इसे धार्मिक गुंडागर्दी बताया था। इसके जवाब में सैयद कादरी ने सोनू निगम के खिलाफ फतवा जारी किया कि जो कोई सोनू को गंजा करेगा उसे वह 10 लाख रुपए का इनाम देंगे। इसके जवाब में इस सिंगर ने बुधवार को अपना सिर मुंडवा लिया था। अब किसी गुमनाम सी राजनैतिक पार्टी नेशनल फ्यूचर पार्टी के रिज़वान मलिक ने एक अपने फेसबुक अकाउंट से एक पोस्टर पोस्ट किया है।


जिसमें लिखा है कि अजान को गुंडा गर्दी बोलने वाले सोनू निगम का सर कलम करने वाले को 51 करोड़ रुपए का ईनाम रिजवान के इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने उनका जमकर मजाक उड़ाया और पूछा 51 करोड़ में कितने जीरो आते हैं पता भी है।


तो वहीं इस विवाद में सोनू के बाल काटने का फतवा जारी करने वाले सैयद कादरी ने भी अपनी जान को खतरे की शिकायत दर्ज कराई है। कादरी ने कोलकाता पुलिस कमीश्नर को लिखित में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें किसी अंजान शख्स के फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने की बात कही है। सोनू के लाउडस्पीकर पर किए गए ट्वीट पर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उनका समर्थन किया है  जहां एक तरफ जावेद अख्तर, रणदीप हुड्डा, कुमार विश्वास ने।


Post a Comment

أحدث أقدم