IPL-10 की ओपनिंग सेरमनी में नजर आई ये खूबसूरत लड़की, जाने कौन है?


आईपीएल 2017 के 5 अप्रैल को हैदराबाद में हुए उद्घाटन समारोह में ऐक्ट्रेस एमी जैक्सन की परफॉर्मेंस के दौरान एक रहस्यमी खूबसूरत लड़की की खूब चर्चा हुई थी। इस लड़की की तस्वीरें एमी जैक्सन की परफॉर्मेंस से ज्यादा सुर्खियों में छा गई और देखते ही देखते सोशल मीडिया में वायरल हो गईं।


अब इस रहस्यमी लड़की के राज से पर्दा उठा है और पता चला है कि यह लड़की हैदराबाद की मॉडल पूनम कौर लाल हैं। एमी जैक्सन की 6 मिनट की परफॉर्मेंस के दौरान महज 2-3 सेकेंड के लिए नजर आई पूनम की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था और एमी से ज्यादा चर्चा पूनम की होने लगी थी कि आखिर ये लड़की है कौन है, जिसकी एक झलक एमी के परफॉर्मेंस पर भी भारी पड़ गई।


पूनम न सिर्फ मॉडल हैं बलककि वह तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा की कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। पूनम कौर ने 2006 में फिल्मों में अपना डेब्यू किया था और मिस तेलंगाना की ब्रैंड ऐंबैस्डैर भी रह चुकी हैं।


फैशन डिजाइनिंग में डिग्री लेने वाली पूनम कौर ने दक्षिण की फिल्मों के अलावा 2016 में आई हिंदी फिल्म जुनूनियत में भी काम किया था। इसके अलावा उन्होंने मोहन लाला और कमल हासन की ऐक्टिंग से सजी हिंदी फिल्म ‘ए वेडनेसडे’ की रीमेक ‘उन्नऊपोल ओरुवन’ में एक छोटा सा रोल भी किया था। उन्हें 2008 में ‘गोपीचंद’ में उनके रोल के लिए बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्ट्रेस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था।

Post a Comment

أحدث أقدم