बॉलीवुड फिल्मों के 5 सबसे महंगे गाने, पानी की तरह भहाया पैसा!

एक दौर था जब हीरो-हिरोइन पेड़ नीचे पूरे गाने की शूटिंग कर लिया करते थे, लेकिन वक्त के साथ-साथ ये सिलसिला कश्मीर से लेकर स्विटजरलैंड की वादियों तक पहुंच गया। फिल्मों के साथ-साथ गानों पर भी पानी की तरह पैसा बहाया जाने लगा। आजकल एक गाने पर जितना पैसा खर्च किया जाता है उतने में कभी पूरी फिल्म बन जाया करती थी। हम आपको बताते हैं बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही महंगे गानों के बारे में।

देखे : झूला झूलती हुई ये एक्ट्रेस भी हुई Oops Moment का शिकार


अक्षय कुमार की फिल्म 'बॉस' के गाने 'पार्टी ऑल नाइट' पर करीब 6 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। ये गाना बैंकॉक के पब में शूट किया गया था, जिसके लिए 600 विदेशी डांसर्स बुलाए गए थे।


'धूम-3' का गाने मलंग को बनाने में लगभग 5 करोड़ रुपये का खर्च किए गए थे। इस गाने में स्टंट्स को फिल्माने के लिए विदेश से डांसर्स और स्टंटमैन बुलाए गए थे।


रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल रिटर्न' के गाने ठां करके को फिल्माने में 3.5 करोड़ रुपये खर्च कर दिये थे। इस गाने के लिए रोहित शेट्टी ने 1000 डांसर्स, 180 स्टंटमैन और 10 कारों का प्रयोग किया था।


फिल्म 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां' गाना सैटर-डे सैटर-डे 3 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुआ था। शायद यही वजह थी गाने के आते ही ये लोगों की जुबान पर चढ़ गया था।


अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म 'तेवर' कोई खास सफल तो नहीं हुई, लेकिन सोनाक्षी सिन्हा पर फिल्माया गया गाना राधा नाचेगी को बनाने में ही 2.5 करोड़ रुपये लग गए।

होश उड़ा देगा आपके इन 10 संस्कारी बहुओं का Bikini अवतार...

Post a Comment

أحدث أقدم