घर में इस दिशा में रखा मनी प्लांट धन में वृद्धि की जगह हानि करवा सकता है


अधिकतर घरों में मनी प्लांट रखा जाता है। कहा जाता है कि घर में धन में वृद्धि में सहयोग करता है। लेकिन घर में मनी प्लांट रखते हैं तो कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। मसलन इसे किस दिशा में रखें और किस दिशा में न रखें। इसके अलावा पौधों की देखभाल से जुड़ी भी कुछ बातों को जानना बहुत जरूरी है। आज हम आपको बता रहे हैं ऐसी ही कुछ बातों के बारे मे....मनी प्लांट की सूखी हुई पत्तियां देती हैं ये संकेत...

पढ़े : सौभाग्यशाली होती हैं वो महिलाएं जिनके शरीर के ये हिस्से होते हैं बड़े!

मनी प्लांट को हमेशा अपने घर के अंदर ही रखें। इसे कभी भी घर के बाहर न रखें। अगर इसे बाहर लगा रहे हैं तो इसे बिल्कुल कवर करके रखें। मनी प्लांट को कभी भी नॉर्थ ईस्ट दिशा में नहीं रखना चाहिए। कहा जाता है कि इस दिशा में रखा मनी प्लांट घर में धन में वृद्धि की जगह हानि करवा सकता है यही नहीं इससे परिवार के सदस्यों की हेल्थ भी खराब होती है।

अगर मनी प्लांट यही से बढ़ नहीं रहा है तो इसके काट लें लेकिन इसकी जड़ को न उखाड़ें और न हीं इसकी पत्तियों को जमीन पर गिरने दें। वास्तु के अनुसार मनी प्लांट की पत्तियों का नीचे गिरना अच्छा नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि मनी प्लांट को रोज पानी देना चाहिए और उसकी अच्छे से देखभाल करनी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि मनी प्लांट की सूखी हुई पत्तियां अशुभ मानी जाती हैं और ये घर की अच्छी आर्थिक स्थिति की ओर संकेत नहीं करती हैं।

पढ़े : वास्तुशास्त्र को मानते हो तो स्नान के बाद ना करें यह गलती!

Post a Comment

أحدث أقدم