लिव-इन रिलेशनशिप में रहने से ही पूरी होती हैं लड़को की ये इच्छा!


अक्सर देखा जाता है कि ब्वॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ही रहना पसंद करते हैं जिसकी वजह से लिव-इन रिलेशनशिप मानो एक ट्रेंड सा बन गया है। कुछ लोग तो इस बारे में अपनी गर्लफ्रेंड से खुल कर बात कर लेते हैं, लेकिन कुछ को इसके बारे में बात करने में झिझक महसूस होती है। उन्हें लगता है अगर उन्होंने अपने पार्टनर से इस बारे में बात की और उनकी पार्टनर को कुछ गलत लग गया तो क्या होगा? हालांकि माना जाता है कि हर लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना चाहता है। आईए जानते हैं कि ऐसी क्या वजह है जो हर लड़का अपने पार्टनर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने कि कोशिश करता है....


लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का सबसे बड़ा फायदा लड़कों को यह होता है कि उन्हें कहीं बाहर जाने के लिए किसी और की जरूरत नहीं पड़ती। वे जब चाहें अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कही भी घूमने पर जा सकते हैं।

लड़के बहुत ही इमोशनल होते हैं। वो अपने इमोशन हर किसी के सामने जाहिर नहीं करते। लेकिन अपनी पार्टनर के सामने वह बिना किसी डर के उसे जाहिर कर सकते हैं। लड़को को बहुत अच्छा लगता है जब कोई उनके दिल का दर्द सुनता है।


घर से बाहर रहने वाले कुछ लड़के बहुत आलसी हो जाते हैं और वह अपनी चीजों को अच्छी तरह से नहीं रख पाते हैं। लेकिन अगर वह अपनी पार्टनर के साथ रहते हैं तो उन्हें इस मामले में काफी मदद मिल जाती है। जो लड़को को काफी पसंद आता है।

लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आप अपने पार्टनर के बारे में शादी के पहले ही सबकुछ अच्छी तरह से जान जाते हैं। यह भी कहना गलत नहीं होगा कि आपकी शादी से पहले अच्छी रिहर्सल हो जाती है।

Post a Comment

और नया पुराने