राशिफल : 7 अप्रैल 2017, जानिए आज के दिन क्या लिखा है आपके भाग्य में?


मेष: कार्यक्षेत्र में अत्यधिक वर्क प्रैशर रहेगा। कानूनी विवाद खत्म होंगे। ऑफिस में सहकर्मी टीमवर्क हेतु मदद के लिए आगे आएंगे।

वृष: निश्चित सफलता मिलेगी। रुका हुआ पैसा मिलेगा। बिज़नैस में नई डील हेतु पड़ताल करेंगे। शाम को ऑफिशियल पार्टी में जाएंगे।

मिथुन: निकट क्षेत्र की यात्रा होगी। नए लोगों से मेलजोल फायदेमंद रहेगा। प्यार में सफलता मिलेगी। नए व्यक्ति से नज़दीकियां बढ़ेंगी।

कर्क: आर्थिक परेशानियों से दोपहर बाद राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सूझ-बूझ से काम लेंगे। शाम तक आर्थिक मसले हल होंगे। सेहत बिगड़ेगी।

सिंह: महत्वपूर्ण काम आज ही पूरा करेंगे। घर में शुभकार्य होने के आसार बन रहे हैं। पुराने दोस्त संग सोशल मीडिया से संपर्क होगा।

कन्या: मन में आध्यात्मिक्ता रहेगी। धर्मस्थल की यात्रा का प्लान बनेगा। बौद्धिक काम सफल रहेंगे। इंकम का स्थायी सोर्स बनेगा।

तुला: ऑफिस में ज्यादा टाइम देना पड़ेगा। परिजन आपको लेकर परेशान रहेंगे। जिम्मेदारियां निभाएंगे। समय प्रमोशन के संकेत दे रहा है।

वृश्चिक: रचनात्मक काम करेंगे। आर्थिक समस्या सताएगी। शाम तक पैसे की स्थिति में सुधार आएगा। करीबी दोस्त उधार मांगेगा।

धनु: अकाऊंट्स को अपडेटेड रखें। ऑफिस स्टाफ पर नजर रखेंगे। परिजनों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दिल व दिमाग में संतुलन बैठेगा।

मकर: छोटी-मोटी समस्या सताएगी। सरकारी अफसरों से संपर्क होगा। विचार अमल में लाएंगे। शाम को खातिरदारी हेतु जेब ढीली होगी।

कुंभ: अत्यधिक ऑफिशियल काम रहेगा। प्रतिभा पर भरोसा रख कार्य करेंगे। ताम-झाम से दूर रहेंगे। प्रेमी संग शाम रोमांटिक रहेगी।

मीन: परिजनों का स्वास्थ्य परेशान करेगा। रोजमर्रा के कार्यों में दिन बीतेगा। कानूनी कागजात पर दस्तखत करते वक्त सावधान रहें।

Post a Comment

और नया पुराने