आप पहचान भी नहीं सकते, अब ऐसे दिखते हैं सुपरस्टार विनोद खन्ना


विनोद खन्ना सालभर से किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। बीमारी के चलते खन्ना 2015 में शाहरुख-काजोल स्टारर ‘दिलवाले’ के बाद फिल्मों में नजर नहीं आए। फोटो देखकर उनकी तेजी से गिरती सेहत का अंदाजा लगाया जा सकता है। 


विनोद खन्ना 6 अक्टूबर, 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में जन्मे। विनोद साइंस के स्टूडेंट रहे और पढाई के बाद इंजीनियर बनने का सपना देखा करते थे। पिता चाहते थे कि वे कॉमर्स लें और पढ़ाई के बाद घर के बिजनेस से जुड़ें। स्कूलिंग के बाद पिता ने उनका एडमिशन एक कॉमर्स कॉलेज में भी करा दिया था, लेकिन विनोद का पढ़ाई में मन नहीं लगा।


1968 में रिलीज हुई ‘मन का मीत’ से  बॉलीवुड में विनोद खन्ना की एंट्री हुई। 1971 में  सुनील दत्त और अमिताभ बच्चन स्टारर ‘रेशमा और शेरा’ की। गुलजार की ‘मेरे अपने’ में उनकी एक्टिंग की तारीफ हुई। इस साल उन्होंने करीब 10 फिल्में कीं। 1973 में गुलजार के डायरेक्शन में बनी ‘अचानक’ से उन्होंने बॉलीवुड में अपने पैर मजबूती से जमा लिए।

Post a Comment

और नया पुराने