बीयर पीने वालों के लिए खुशखबरी, पानी से इस तरह बनाये बीयर


बीयर पीने वालों के लिए खुशखबरी है। अब बीयर पीने के लिए नही जाना होगा घर के बाहर क्यों की अब आप भी बीयर घर में ही बना पाएंगे अगर आप इसके शौकीन है तो। दरअसल एक मशीन आई है जो घर में ही बीयर बना देती है। इस मशीन में बस पानी डालो और बीयर निकालो।


इजराइल की कंपनी ने एक ऐसी डिवाइस मशीन बनाई है, जिसके बारे में सुनकर आप खुश भी होंगे और चौंक भी जाएंगे। कंपनी ने एक बीयर बनाने वाली डिवाइस बनाई है। जिसमें सिर्फ पानी डालने की जरुरत है, जिसकी बाद अपने आप बीयर बन जाएगी।

यह मशीन एक तरह का सोडा मेकर है जो मिक्स्ड फ्लेवर की जगह बियर कॉन्सनट्रेट का इस्तेमाल करता है। हालांकि, नए डिवाइस से एक खास टाइप की इंटरनेशनल बियर बनेगी जिसका नाम कंपनी ने Blondie रखा है। इसे बनाने वाली कंपनी का दावा है कि ये $2.30 (लगभग 205 रुपए) में 3 लीटर बियर बना देगा। सबसे खास बात ये है कि इससे उतना नुकसान नहीं होगा जितना बाहर से बियर लाने में होता है।

149 डॉलर (9000 रुपए) का ये डिवाइस 1 लीटर बियर कॉन्सनट्रेट के साथ आता है। इससे आप कई बार बियर बना सकते हैं। एक बार Co2 सिलेंडर फिल करवाने पर ये 175 ग्लास (लगभग 35 लीटर) सोडा बना सकता है। पानी को स्टेरलाइज करने के बाद इसमें कोई भी फ्लेवर मिलाया जा सकता है। अगर आप इससे बियर बनाना चाहते हैं तो किसी अन्य फ्लेवर की जगह फ्रेग्मेंटेड बियर भी मिला सकते हैं। बियर मेकिंग किट आपको भारत में भी मिल जाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने