IPL को शर्मसार करते मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों के 5 कारनामे

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के मैच के दौरान कई बार नोंक-झोंक दिखने मिलती रही है, जो इस बार भी ऐसा देखने को मिल सकता हैं। क्योंकि आईपीएल के अबतक के सीजन में देखने को मिला है, कि मुंबई के गर्म-मिजाज खिलाड़ी जल्दी आपा खो देते हैं.....


वर्ष 2014 आईपीएल में वेस्टइंडीज के दिग्गज आलराउंडर किरोन पोलार्ड की हैरान कर देने वाली हरकत देखने मिली थी। मैच में आरसीबी के मिशेल स्टार्क से बहस के बाद अगली गेंद पर पोलार्ड ने स्टार्क को पूरी ताकत से बैट मारने की कोशिश की थी। पोलार्ड की इस हरकत को देखकर स्टेडियम पर मौजूद दर्शक भी दंग रह गए थे।


आईपीएल 2014 में मुंबई इंडियंस के किरोन पोलार्ड और उन्ही के देश के आरसीबी के क्रिस गेल के बीच झगड़ा हो गया था, हालांकि इसके बाद अंपायर ने पोलार्ड शांत रहने के लिए कहा, इसके बाद पोलार्ड ने जो किया वह बेहद हास्यास्पद रहा। पोलार्ड ने विरोध का अनोखा तरीका दिखाते हुए पूरे मैच के लिए मुंह पर टेप बांध लिया था।


आईपीएल के पहले सीजन की इस घटना ने सभी को हिला कर रख दिया था। मैच में दौरान हरभजन सिंह ने श्रीसंथ को थप्पड़ जड़ दिया। मुंबई की हार से भज्जी इतने नाराज़ हो गए, कि विरोधी टीम श्रीसंथ को थप्पड़ जड़ दिया। इस हरकत के बात भज्जी को पुरे सीजन के लिए बाहर कर दिया गया था।


आईपीएल 9 में मुंबई इंडियंस के हरभजन और टीम साथी खिलाड़ी अम्बाती रायडू आपस में भिड़ गए थे। मैच में हरभजन की गेंद पर पुणे सुपरजायंट्स के बल्लेबाज़ ने शॉट लगाया जिसे रायडू रोकने में नाकाम रहे। जिसके बाद हरभजन ने रायडू को अपशब्द कह दिए। इसके जवाब में रायडू ने भी हरभजन को अपशब्द कहे और दोनों के बीच जमकर बहस हुई।


आईपीएल 2011 में डेक्कन चार्जर्स के अमित मिश्रा ने मुंबई इंडियंस के मुनाफ पटेल को लगातार चौके लगाए जिसके बाद मुनाफ गुस्से में उनसे स्लेजिंग करने लगे।  जिसके बाद ओवर की पांचवी गेंद पर दोनों जमकर झगड़ पड़े और अंपायर को बीच-बचाव में आना पड़ा था।

Post a Comment

और नया पुराने