यह एक जड़ी बूटी है जिसका रशिया के एक वैज्ञानिक ने अच्छी तरह से अध्यन किया था और पाया कि यह हमारे तनाव को दूर कर सकता है। तभी से तेज पत्ते को अरोमाथैरेपी के लिये इस्तमाल किया जाने लगा। इसके साथ यह त्वचा की बीमारियों और सांस से संबन्धित समस्याओं को भी ठीक करने के लिये जाना जाता है। यह टेंशन को दूर करता है।
कैसे इस्तमाल करें तेज पत्ते का?
एक ताजा या सूखा तेज पत्ता ले कर उसे किसी बडे़ कटोरे या एैशट्रे में घर के बाहर जलाएं। फिर इसे घर के अंदर ला कर 15 मिनट के लिये रख दें। इससे आप पाएंगे कि तेज पत्ते की महक पूरे कमरे में भर चुकी होगी। आप जरुर नोटिस करेंगे कि कमरे के अंदर का माहौल काफी रिलैक्सिंग हो चुका होगा। यह एक पावरफुल स्पा एक्सपीरियंस जैसा लगेगा। आपका करना सिर्फ इतना है कि कमरे में आराम से बैठना है और इसकी महक लेनी है। इसके बाद आप खुद पाएंगे कि आपके अंदर एक अलग सी एनर्जी आ चुकी होगी और अब आपका तनाव गायब हो चुका होगा।

एक टिप्पणी भेजें