ये होटल दे रहा हैं 'रिलेशनशिप गारंटी', कभी भी तलाक हुआ तो मिलेगा बंपर रिफंड


स्वीडन की एक होटल ने अजीब रिफंड पाॅलिसी पेश की है। यह रिफंड आॅफर वास्तव में शादीशुदा लोगों के लिए है लेकिन इसका लाभ उठाने के लिए आपको स्टे के 12 महीने के अंदर डिवोर्स लेना होगा।

कंट्री साइड ग्रुप के किसी भी होटल में स्टे करते हुए सालभर के अंदर डिवोर्स की नौबत आ जाती है, तो उन्हें रिफंड दिया जाएगा। होटल वास्तव में 'रिलेशनशिप गारंटी' की पहल पर काम कर रहा है जिसका उद्देश्य वैसे तो कपल्स को समय बिताने के लिए प्रोस्साहित करता है लेकिन अगर इसके बाद भी रिश्ता आगे नहीं बढ़ता है तो उन्हें रिफंड मिलेगा।

इसके लिए कुछ शर्तें हैं कि कपल शादीशुदा हो और रिफंड की मांग करते वक्त साथ रह रहे हो। उन्होंने कोर्ट में डिर्वोस पेपर तैयार कर लिए हों। अगर पेपरवर्क सही तरीके से होटल को दे दिए गए तो उन्हें दो रातों के ठहरने की कीमत वापस कर दी जाएगी।

Post a Comment

أحدث أقدم