विद्या बालन की बुरी आदत ये है कि वह कभी किसी का फोन नहीं उठातीं, क्योंकि उनका मानना है कि फोन को पास में रखने से स्ट्रेस होता है और झंझट भी। इसी के चलते वह फोन से दूरी बनाकर रखती हैं। खुद अपनी इस आदत के बारे में वह बता चुकी हैं कि उन्हें सेल फोन से बहुत परेशानी है।
विद्या ने बताया कि कई बार ऐसा होता है कि उनके पति सिद्धार्थ उन्हें दिन भर फोन करते हैं, लेकिन फोन को दूर रखने के कारण उन्हें पता ही नहीं चलता और फिर घर आकर वह अपना सारा गुस्सा विद्या पर निकालते हैं। यही नहीं विद्या की इस आदत से तो उनके साथ काम करने वाले कई निर्देशक और कोस्टार भी बहुत परेशान रहते हैं।

एक टिप्पणी भेजें