दो सिर वाली ये जुड़वा बहनेंं 27 साल से जी रही ऐसी लाइफ, जन्मदिन पर देखें कुछ खास तस्वीरें


दुनिया में जुड़वा बच्चों के कई अजीबोगरीब किस्से सुनने को मिलते हैं। एेसी ही अमरीका के मिनेसोता की दो जुड़वा बहनों की कहानी है।


जो पिछले 27 साल ( जन्म 7 मार्च 1990 ) से एक-दूसरे से जुड़ी हैं। जब इनका जन्म हुआ था तो डॉक्टरों ने रात तक जीवित रहने की संभावना बताई थी। लेकिन इन्होंने डॉक्टरों की बात को गलत ठहराया।


यह दुनिया का सबसे अजीब मामला है, क्योंकि दोनों के सिर अलग हैं, लेकिन शरीर से एक है। इतना ही नहीं, उनके पास दो स्पाइन, हार्ट, स्टमक, तीन किडनी, दो गाल ब्लेडर्स, 4 लंग्स, 1 लिवर, 1 सुर्कलेटरी सिस्टम है।


ये जुड़वा बहने गेंदबाजी, वॉलीबॉल, साइकिल चलाना, सॉफ्टबॉल और तैराकी जैसे खेल का आनंद लेती है। इन्होंने 16 साल की उम्र में ड्राइविंग परीक्षण भी पास कर लिया था। ये जुड़वा बहने वो सभी काम करती हैं जो आम इंसान करता है। दोनों बहनें ग्रेजुएट हो चुकी हैं और जॉब कर रही हैं।


ऐसी कंडीशन में टि्वन्स ज्यादा देर तक सर्वाइव नहीं कर पाते लेकिन हेंसल सिस्टर्स का ये बेहद अनोखा मामला है।उनका कहना है कि वो आम लोगों की तरह बीहेव करती हैं, ताकि कोई भी उन्हें अजीब तरीके से न देखे। 

Post a Comment

और नया पुराने