किंग खान बन सकते है, हॉलीवुड सीरीज की इस महान फिल्म का हिस्सा


हॉलीवुड फिल्म सुपरस्टार ह्यू जैकमैन का मानना है कि शाहरुख खान उनकी फिल्म ‘द वोल्वरीन’ का किरदार बखूबी निभा सकते हैं। लेकिन किंगखान ने कहा कि इस फिल्म में ‘द वोल्वरीन’ का किरदार निभाने के लिए उनकी छाती पर बाल होने जरूरी हैं। तभी वो इस फिल्म का हिस्सा बन सकते है।


 ताइवान में फिल्म के प्रमोशन में ह्यू ने कहा था, ”हो सकता है कि शाहरुख खान यह किरदार निभा पाएं” और वो इस फिल्म का हिस्सा बन सकते है। ट्विटर पर एक महिला प्रशंसक की पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शाहरुख ने पोस्ट किया, “इसके लिए छाती पर बाल होने जरूरी हैं। हालांकि इस पर काम कर रहा हूं, लव यू ह्यू और वोल्वरिन”


जैकमैन ने 17 साल पहले शुरू हु़ई ‘द वोल्वरीन’ सीरिज की आ रही इन फिल्मो में एक सुपरहीरो की भूमिका निभा रहे है। जैकमैन ‘एक्स-मैन’ श्रृंखला की नौ फिल्मों में वोल्वरिन का किरदार निभा चुके हैं। ‘लोगान’ में जैकमैन ने अंतिम बार वोल्वरिन की भूमिका निभाई थी. ताइवान में फिल्म के प्रचार के दौरान जैकमैन ने कहा, “हो सकता है कि शाहरुख खान यह किरदार निभा पाएं”।


‘लोगान’ तीन मार्च को भारत समेत दुनियाभर के थियेटर्स में रिलीज हुई। और फिल्म को जबरदस्त सफलता मिल रही है। हो सकता है अब ‘द वोल्वरीन’ सीरीज की अगली फिल्म में किंग खान इस रोल को निभाते नज़र आ सकते है।

Post a Comment

और नया पुराने